फिरोजाबाद-अपना घर आश्रम के महासचिव ने जरूरतमंदो को बांटे कम्बल

फिरोजाबाद। शिव शक्ति वृद्धा आश्रम समिति द्वारा संचालित अपना घर आश्रम में संस्था के महासचिव मुकेश कुमार गुप्ता मामा का जन्मदिन प्रभुजनों के बीच धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जरूरतमंदो को कम्बल प्रदान किये गये।

शुक्रवार अपना घर आश्रम के महासचिव मुकेश कुमार गुप्ता मामा ने आश्रम में रह रहे प्रभुजनों के बीच अपना जन्मदिन मनाया। साथ ही कड़कड़ाती ठंड में जरूरतमंद महिला-पुरूषों को 150 कम्बल प्रदान किये। कम्बल पाकर गरीबों के चेहरे पर मुस्कान दौड़ गई। इस दौरान नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष राजीव पालीवाल कुकू, समाजसेवी उमाकांत पचैरी एडवोकेट, अपना घर आश्रम के अध्यक्ष अनिल गर्ग, व्यवस्थापक अनिल लहरी, नयाबास के प्रधान जगदीश यादव आदि मौजूद रहे।

praveen upadhyay
praveen upadhyay

शालू एक उत्साही और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी ताजगी और नवाचार के लिए पहचानी जाती हैं। उन्होंने विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक मुद्दों पर गहरी और संवेदनशील रिपोर्टिंग की है। शालू की लेखनी की विशेषता उनकी संवेदनशील दृष्टिकोण और सटीक तथ्यों की प्रस्तुति है, जो पाठकों को घटनाओं की वास्तविकता से रूबरू कराती है।

Articles: 1160