फिरोजाबाद: जैनाचार्य आदित्य सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में धूमधाम से निकाली गई रथयात्रा

फिरोजाबाद। जैनाचार्य निर्भय सागर महाराज के मंगल आशीर्वाद तथा जैनाचार्य आदित्य सागर महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में चंद्राप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में दो दिवसीय भगवान आदिनाथ का जन्म कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है।

गुरुवार को प्रातः छदामीलाल जैन मंदिर से जैनाचार्य आदित्य सागर महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में रथ यात्रा बैंड बाजो के साथ धूमधाम से निकाली गई। जो कि शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई।

रथयात्रा में सैकड़ो की संख्या मे भक्तगढ़ शामिल रहे। चंद्रप्रभु मंदिर मे पुजारियों ने भगवान का जन्माभिषेक बड़े हर्षोल्लास के साथ किया। तत्पश्चात भगवान की शांति धारा की गई। कार्यक्रम मे दूर-दूर से आए हजारों की संख्या में श्रद्धालुयो ने धर्म लाभ लिया।

कार्यक्रम में मीडिया प्रभारी अजय जैन बजाज, राज जैन, विनोद कुमार जैन मिलेनियम, ललितेष जैन दुर्गेश, अजय जैन बजाज, राजीव प्रसाद जैन राजू, अरुण कुमार जैन पीली कोठी, अजय कुमार जैन एडवोकेट, मुकेश कुमार जैन विभव नगर, प्रमोद कुमार जैन सोनल, अशोक कुमार जैन तुलसी बिहार, स्नेह कुमार जैन पूती, सुरेंद्र कुमार जैन, संभव प्रकाश जैन, पंकज कुमार जैन एलआईसी एवं ओम प्रकाश जैन आदि निर्भय सागर पाठशाला परिषद के लोग उपस्थित रहे।

- Advertisement -
- Advertisement -spot_img

Related News

- Advertisement -