फिरोजाबाद नगर निगम सीट हुई ओबीसी महिला

फिरोजाबाद। नगर निकाय चुनाव को लेकर नए परिसीमन और आरक्षण की सूची जारी कर दी गई। नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने गुरुवार शाम को आरक्षण की सूची जारी कर दी है। फिरोजाबाद नगर निगम की सीट जहां पहले आरक्षण में सामान्य की गई थी, तो वही आरक्षण बदलने के बाद ओबीसी महिला कर दी गई है।

नए आरक्षण सूची में फिरोजाबाद नगर निगम में महापौर के लिए ओबीसी महिला सीट की गई है। जबकि टूंडला, सिरसागंज नगर पालिका के लिए अनारक्षित (सामान्य) सीट की गई है। शिकोहाबाद नगर पालिका के लिए महिला सीट आरक्षित की गई है। एका नगर पंचायत अनुसूचित जाति महिला, मक्खनपुर नगर पंचायत अनुसूचित जाति, नगर पंचायत फरिहा पिछड़ा वर्ग महिला और नगर पंचायत जसराना अनारक्षित (सामान्य) की गई है।

आपको बता दें पिछले शासनकाल में फिरोजाबाद नगर निगम की सीट ओबीसी महिला थी और अब एक बार फिर आरक्षण में बदलाव होने के बाद इस नगर निगम के लिए ओबीसी महिला आरक्षण किया गया है। फिरोजाबाद नगर निगम के लिए कुछ माह पहले हुए आरक्षण में सामान्य किया गया था, इसके बाद सामान्य वर्ग के लोगों ने अपने चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी थी लेकिन अब फिर एक बार सीट में बदलाव होने के कारण सामान्य वर्ग के लोगों में मायूसी छाई हुई है। लोग आपत्ति डालने की बात कर रहे हैं।

- Advertisement -
- Advertisement -spot_img

Related News

- Advertisement -