फिरोजाबाद: सुहागनगरी में धूमधाम से निकली महाराज गुहराज निषाद की जयंती

फिरोजाबाद। महाराज गुहराज निषाद जयंती महोत्सव एवं शोभायात्र समिति द्वारा बुधवार को महाराज गुहराज निषाद की भव्य शोभायात्रा गांधी पार्क से निकाली गई। शोभायात्रा में लगभग एक दर्जन झांकिया आकर्षण का केंद्र रही।

शोभायात्रा का शुभारम्भ शिकोहाबाद विधायक डाॅ मुकेश वर्मा एवं मीना राजपूत द्वारा फीता काटकर किया गया। शोभायात्रा गांधी पार्क से प्रारम्भ हुई। जो कि सिनेमा चैराहा, गंज चैराहा, घंटाघर, थाना दक्षिण, चंद्रवार गेट, रामनगर होते छारबाग स्थित गुहराज निषाद पार्क पर पहुंचकर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा में लगभग एक दर्जप झांकिया आकर्षण का केंद्र रही।

इससे पूर्व पाॅलीवाल हाॅल में एक विचार गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें वक्ताओं ने गुहराज निषाद के जीवन प्रकाश डाला। वहीं निषाद, लोधी, कश्यप् समाज के सरकारी सेवाओं में चयनित स्वाजाति बंधुओं को स्वागत किया गया।

शोभायात्रा में पूर्व विधायक ओमप्रकाश वर्मा, रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी, बीएल वर्मा, नगर विधायक मनीस असीजा, मानवेन्द्र प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शंखवार, सत्यपाल सिंह वर्मा, रामचरन लाल, जयंती अध्यक्ष भूरी सिंह वर्मा एडवोकेट आदि मौजूद रहे।

praveen upadhyay
praveen upadhyay

शालू एक उत्साही और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी ताजगी और नवाचार के लिए पहचानी जाती हैं। उन्होंने विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक मुद्दों पर गहरी और संवेदनशील रिपोर्टिंग की है। शालू की लेखनी की विशेषता उनकी संवेदनशील दृष्टिकोण और सटीक तथ्यों की प्रस्तुति है, जो पाठकों को घटनाओं की वास्तविकता से रूबरू कराती है।

Articles: 1160