फिरोजाबाद: हवा की गुणवत्ता सुुुधार के मामले में नगर निगम फिरोजाबाद देश में दूसरे पायदान पर

फिरोजाबाद। शहर की वायु गुणवत्ता में सुधार के लिये उत्कृष्ट कार्यों के चलते स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2023 के तहत नगर निगम फिरोजाबाद को पूरे देश में खासी उपलब्धि हासिल हुई है। एनसीएपी (नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम) के तहत केंद्र सरकार द्वारा जारी सूची में नगर निगम फिरोजाबाद को पूरे देश में दूसरा स्थान मिला है। तीन से 10 लाख की आबादी की श्रेणी वाले शहरों में प्रथम स्थान पर मुरादाबाद और तीसरे स्थान पर अमरावती महाराष्ट्र प्रांत को रखा गया है। वहीं केंद्रीय स्तर पर सम्मान मिलने के बाद नगर आयुक्त ने स्थानीय निगम के कई अधिकारियों को सम्मानित किया।

स्वच्छ भारत मिशन के तहत केंद्र सरकार द्वारा निगम एरिया में वायु की गुणवत्ता सुधार को गाइड लाइन जारी की है। उक्त गाइड लाइन का शत प्रतिशत अनुपालन करने और शहर की हवा में घुलनशील हानिकारक तत्वों की मात्रा को कम करने में नगर निगम फिरोजाबाद की कार्य योजना को केंद्रीय स्तर पर सराहना मिली। हवा की गुणवत्ता में सुधार के चलते क्लीन एयर प्रोग्राम 2023 के तहत कराये सर्वे में नगर निगम फिरोजाबाद को पूरे देश में दूसरे स्थान पर खा गया है। वहीं पहले स्थान पर उत्तर प्रदेश के ही मुरादाबाद को रखा गया है।

जबकि तीसरे स्थान पर महाराष्ट्र प्रांत की नगर निगम अमरावती को रखा गया है। केंद्रीय स्तर पर खासी उपलब्धि हासिल करने पर नगर आयुक्त घनश्याम मीणा ने बुधवार को निगम के जलकल विभाग के महाप्रबंधक रामबाबू राजपूत, एक्सईन तारकेश्वर पांडेय, जेडएसओ संदीप भार्गव, स्वच्छ भारत मिशन के अरविंद भारती, एक्सईन निर्माण रमाशंकर राम आदि को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

अधिकारी की बात-
हमने सामुहिक प्रयासों के बाद यह उपलब्धि हासिल की है। शहर की हवा की गुणवत्ता में सुधार के लिये सतत कार्य करने वाले अफसरों व कर्मचारियों को भविष्य में भी सम्मानित किया जायेगा। सभी से अपेक्षा है कि वे जन हित के इस कार्य में निरंतरता बनाये रखे।
घनश्याम मीणा नगर आयुक्त

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2254