निकाय चुनावः आखिरी दिन प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, शाम छह बजते ही थम गया चुनाव प्रचार

फिरोजाबाद। रविवार को नगर निकाय का पहले चरण का चुनाव प्रचार शाम छह बजे के बाद थम गया। छह बजे के बाद कोई भी प्रत्याशी चुनाव प्रचार नहीं कर सकेगा। आखिरी दिन भाजपा, सपा, कांग्रेस, बसपा, आप और निर्दलीय प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी।

रविवार को नगर निकाय चुनाव के प्रथम चरण के चुनाव प्रचार के आखिरी दिन भाजपा, सपा, कांग्रेस, बसपा, आप के अलावा निर्दलीय प्रत्याशियों ने सुबह से ही चुनाव प्रचार शुरू कर दिया। भाजपा की मेयर प्रत्याशी कामिनी राठौर ने पार्षद प्रत्याशियों के संग गांधी पार्क से मोटर साइकिल रैली निकालकर अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा, नगर विधायक मनीष असीजा, पूर्व महापौर नूतन राठौर के अलावा भाजपा वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वही सपा प्रत्याशी मशरुर फातिमा, कांग्रेस प्रत्याशी नुजत, आप प्रत्याशी राजकुमारी वर्मा, राष्ट्रीय ओलमा काउंसिल प्रत्याशी नरगिश खानम, परचम पार्टी ऑफ इंडिया प्रत्याशी मम्पी, सुहैलदेव भारतीय समाज पार्टी प्रत्याशी रजनी देवी, जन अधिकार पार्टी प्रत्याशी शशि देवी और निर्दलीय प्रत्याशी उज्जवला गुप्ता, हेमलता राठौर ने भी अपने समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार किया।

वहीं बसपा प्रत्याशी की ओर से बसपा नेताओं ने प्रचार-प्रचार किया। वहीं पार्षद प्रत्याशी भी आखिर दिन चुनाव प्रचार में पीछे नहीं रहे। उन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में चुनाव प्रचार कर मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2254