महिला शक्ति ने मनाया मातृ दिवस

-महिलाओं ने रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से कार्यक्रम में बांधा समा

फिरोजाबाद। जायंट्स ग्रुप ऑफ महिला शक्ति द्वारा फिरोजाबाद क्लब में मातृ दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किये गये। जिसमें महिला शक्ति की पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।

महिला शक्ति की अध्यक्षा पूनम गुप्ता ने बताया कि संगठन की सदस्याएं मां बेटी के रूप में आई। उन्होंने बहुत ही सुंदर हास्य प्रस्तुति दी। प्रशासनिक निर्देशिका प्राची अग्रवाल के अनुसार मां के नाम चिट्ठी शीर्षक पर लोगों ने अपनी चिट्ठी के माध्यम से अपनी भावनाओं को अपनी मां को समर्पित किया। वित्त निर्देशिका राखी बंसल ने बताया हमने आज वेस्ट मटेरियल से पक्षियों के दाने का पात्र बनाने का कंपटीशन भी रखा है। जिससे महिलाओं के अंदर छिपा हुनर लोगों को दर्शाया जा सके।

मातृ दिवस के अवसर पर ममता जिंदल के सौजन्य एक मुस्लिम महिला निगम खान एक व्हीलचेयर प्रदान की गई। निशा गुप्ता, नीरू मित्तल, अनूपमा जैन, नीतू बंसल ने मां के नाम चिट्ठी पढ़कर लोगों के भाव विभोर कर दिया। मां-बेटी की जोड़ी में निशा गुप्ता, नीतू बंसल, रेनू अरोरा, निशा, श्वेता, निहारिका शर्मा, डिंपल सिंगल, दीपाली, गुंजन, गौरी, उषा, रश्मि, झिलमिल आदि ने शानदार प्रस्तुतियां दी।

बर्ड फीडर कंपटीशन में निहारिका शर्मा रश्मि बंसल आदि ने अपने अपने हुनर से सभी का मन मोह लिया। बर्ड फीडर में जज की भूमिका डिंपल गुप्ता एवं सीमा अग्रवाल ने निभाई। इस अवसर पर राधिका, विष्णुकांता, रुचि, दीपाली, दीपा, एकता, तनु, कल्पना राजोरिया आदि की उपस्थिति सराहनीय रही।

- Advertisement -
- Advertisement -spot_img

Related News

- Advertisement -