फिरोजाबाद: शनिवार को खुलेगा 1104 प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा, पहला परिणाम 11 बजे

-पहले राउंड का सुबह 11 बजे आएगा परिणाम, दोपहर तीन बजे तक पूरी हो जाएगी मतगणना
– प्रेक्षक और डीएम-एसपी ने लिया मतगणना स्थल जायजा

फिरोजाबाद। निकाय चुनाव में किस्मत अजमाने वाले अध्यक्ष पद के 73 प्रत्याशियों और 1033 पार्षद व सभासदों के भाग्य का फैसला आज होगा। मतगणना को लेकर तैयारी पूरी हो गई है। सुबह आठ बजे से डाक पतपत्रों की गिनती होने के बाद बैलेट बॉक्स खोले जाएंगे। निकाय बार अध्यक्ष और सभासद पद के लिये 640 गणना टेबिल पर मतों की गणना की जायेगी। पहले राउंड का परिणाम करीब सुबह 11 बजे तक आ जाएगा। सबसे पहले फरिहा नगर पंचायत का परिणाम आएगा।

जिले के एक मेयर व तीन नगर पालिका और चार नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के 73 प्रत्याशी मैदान में है। जिले की सभी आठ निकायों जिनमें पार्षद पद के 490 के अलावा सदस्य व सभासद पद के 543 कुल 1033 प्रत्याशी मैैदान में हैं। शुक्रवार सुबह आठ बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और पादर्शिता के साथ मतणगना शुरू होगी। पहले डाक मतपत्रों की गिनती कराई जाएगी। इसके बाद वार्डवार बैलेट बॉक्स व ईवीएम खोली जाएगी। ईवीएम से फिरोजाबाद महापौर व पार्षद पद के प्रत्याशियों के मतदान की मतगणना की जाएगी। ईवीएम से होने वाली मतगणना भी दो बजे तक पूरी हो जाएगी।

इन स्थानों पर होगी मतगणना
– फिरोजाबाद महापौर व पार्षद की कोटला रोड सब्जी मंडी।
– नगर पालिका टूंडला की मतगणना वीरी सिंह इंटर कॉलेज टूंडला
– नगर पालिका शिकोहाबाद और नगर पंचायत मक्खनपुर की मतगणना पालीवाल इंटर कॉलेज शिकोहाबाद में होगी।
-नगर पंचायत फरिहा, जसराना और नगर पंचायत एका की मतगणना लोक राष्ट्रीय इंटर कॉलेज जसराना में होगी।

फरिहा का सबसे पहले आएगा परिणाम
फिरोजाबाद। निकाय चुनाव की मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू होगी। पहले राउंड का परिणाम सबह साढ़े 10 बजे तक आने की संभावना है। इन निकायों में वार्डों की संख्या महज दस है।

-नगर पालिका शिकोहाबाद का देर से आएगा परिणाम
फिरोजाबाद। शिकोहाबाद नगर पालिका के 25 वार्ड के लिए 82 मतदेय स्थल बनाए गए थे। यहां के मतगणना के लिए 50 टेबल लगाई गई हैं। अधिकारियों के मुताबिक आठ टेबलों पर चार-चार मतपेटियां होंगी। जबकि एक टेबल पर पांच मतेपियां गिनी जाएंगी। शेष पर तीन से दो मतपेटियां रहेंगी। इस तरह यहां पर मतगणना में समय में लगेगा और सबसे अंत में इसी निकाय का परिणाम घोषित हो सकता है।

मतगणना के दौरान 828 कार्मिकों की हुई तैनाती
फिरोजाबाद। मतगणना के लिए रिजर्व सहित जिले भर में कुल 172 मतगणना सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं। इतने ही मतगणना अधिकारी प्रथम, द्वितीय, तृतीय और सहायाक मतगणना अधिकारी समेत कुल 656 मतगणना कार्मिक तैनात किए हैं। इन सभी कार्मिकों को प्रशिक्षित कर उनके दायित्वों का बोध करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि सबसे पहले रंगों के आधार पर बैलेट पेपर की छटाई की जाएगी। इसके बाद प्रत्याशी वार 50-50 की संख्या में बैलेट पेपर की बंडल बनाई जाएगी। 50 से कम की एक अलग बंडल बनाई जाएगी। इसके अलावा जो अस्वीकृत मत हैं उनके भी अलग बंडल तैयार होंगे। बंडल तैयार होने के बाद उसकी गिनती शुरू की जाएगी।

– निकाय चुनाव की मतगणना के लिये कुल 172 सुपरवाइजर और 656 मतगणना कार्मिक निर्धारित किये गये हैं। इनमें रिजर्व कार्मिक भी शामिल हैं।
-अनिल कुमार दीक्षित प्रभारी मतगणना कार्मिक व्यवस्था

मतगणना स्थल पर इन्हें मिलेगा प्रवेश
मतगणना स्थल पर मतगणना कार्मिक, राज्य निर्वाचन आयोग या जिला मजिस्ट्रेट की तरफ से अधिकृत व्यक्ति, निर्वाचन के संबंध में कर्तव्यरूढ़ लोक सेवक, उम्मीदवार या उसके निर्वाचन अभिकर्ता या उसके मतगणना अभिकर्ता में से एक समय में एक व्यक्ति ही प्रत्येक मतगणना मेज पर रहेंगे।
-रवि रंजन जिला निर्वाचन अधिकारी फिरोजाबाद

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2254