फिरोजाबाद: व्यापार मंडल ने जीएसटी विभाग के उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

-बेवजह छोटे व्यापारियों का उत्पीड़न किये जाने का जताया विरोध

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश व्यापार मण्डल का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष वीएस. गुप्ता के नेतृत्व में जीएसटी विभाग के उपायुक्त जफीर अहमद से मिला और जीएसटी के नाम पर हो रहे व्यापारियों का उत्पीड़न को लेकर विरोध जताया। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा है।

व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बीएस गुप्ता ने कहा कि समाचार पत्रों के माध्यम से प्राप्त जानकारी के अनुसार पूरे प्रदेश में कुछ कारोबारी जीएसटी नियमो के प्राविधानों का उल्लंघन कर भारी मात्रा में कर चोरी कर रहे है, इसको रोकने के लिए शासन ने ऐसे व्यापारियो को पकड़ने के लिए विभागीय अधिकारियों को उनके व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर जाकर सर्वे करने के आदेश दिए है। जिसका उत्तर प्रदेश व्यापार मण्डल स्वागत करता है और धोखाधड़ी करने वाले कारोबारियो पर हो रही ऐसी कार्यवाही का समर्थन करता है।

लेकिन इसके विपरीत प्रदेश के विभिन्न बाजारों से लगातार कुछ शिकायते प्राप्त हो रही है, जिनमे विभागीय अधिकारियों ने इन सर्वे की आड़ में छोटे-छोटे व्यापारियो को भी परेशान करना शुरू कर दिया है, जिससे व्यापारियो में भय का वातावरण बन रहा है। उन्होंने अपने बाजारो में इसका विरोध करना शुरू कर दिया है। अधिकारियों का यह व्यवहार शासन की मूल धारणा के विपरीत दिशा में जा रहा है। व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने वेवजह छोट व्यापारियों को परेशान न करने की बात कही। अन्यथा व्यापार मंडल पूरी शक्ति के साथ विरोध करेंगा।

प्रतिनिधि मण्डल में जिलाध्यक्ष विनोद माहेश्वरी, महेन्द्र कुशवाह, आलोक मित्तल, सामर्थ गोलस के अलावा जीएसटी विभाग के उपायुक्त विनोद कुमार और रमेश कुमार मौजूद रहे।

praveen upadhyay
praveen upadhyay

शालू एक उत्साही और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी ताजगी और नवाचार के लिए पहचानी जाती हैं। उन्होंने विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक मुद्दों पर गहरी और संवेदनशील रिपोर्टिंग की है। शालू की लेखनी की विशेषता उनकी संवेदनशील दृष्टिकोण और सटीक तथ्यों की प्रस्तुति है, जो पाठकों को घटनाओं की वास्तविकता से रूबरू कराती है।

Articles: 1160