फिरोजाबाद: मंगल बाजार को अन्य स्थान पर स्थानान्तरित किये जाने की मांग

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल महानगर की मासिक बैठक आर.आर. कृष्णा गार्डन भरत नगर जलेसर रोड पर व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में व्यापारी सम्मेलन को लेकर भी चर्चा की गई।

बैठक में प्रांतीय उपाध्यक्ष कैलाश उपाध्याय ने कहा कि हम व्यापारीगण व्यापारियों की समस्याओं को स्थानीय स्तर के सभी जनप्रतिनिधियों, जिला स्तरीय, नगर स्तरीय अधिकारियों को समय-समय पर अवगत कराते रहते हैं। तथा उन समस्याओं का निराकरण भी कराया जाता है। महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा ने कहा की मंगलवार के दिन कोटला चुंगी पुल के नीचे मंगल बाजार लगाया जाता है। मंगल बाजार लगने के कारण जैन मंदिर से कोटला चुंगी की ओर आने वाली दोनों साइडों पर वाहन बंद कर दिए जाते हैं। जिससे छोटे-छोटे बच्चे स्कूल की छुट्टी के बाद इधर उधर पैदल घूम कर घरों पर आने पर मजबूर होते हैं। व्यापार मंडल नगर आयुक्त एवं प्रशासन से मांग करता है कि मंगल बाजार को अन्य स्थान पर लगाने की व्यवस्था की जाए, अन्यथा की स्थिति में व्यापार मंडल कोटला चुंगी पुल के नीचे धरना देकर पुरजोर विरोध करेगा। साथ ही कोटला चुंगी पुल के नीचे ऑटो स्टैंड को भी सुचारू रूप से चलाने की मांग की है।

बैठक का संचालन राम बाबू झा महामंत्री ने किया। इस दौरान रमाशंकर दादा, कार्यक्रम संयोजक आकृति सहयोगी महिला महानगर अध्यक्ष, अनिल गुप्ता अमीना युवा महानगर महामंत्री, दीक्षा अग्रवाल महिला महामंत्री, पंकज अग्रवाल, दिनेश यादव, चंचल गोयल, सुभाष यादव, विष्णु गुप्ता, सुरेश गुप्ता, परशुराम लालवानी, कुलदीप बाजपेई, गोपाल शर्मा, अरविंद शर्मा, शिवशंकर अग्रवाल, अजय शिवहरे, राजपाल यादव, मूलचंद कुशवाहा, सुशील जाट, मुन्नालाल गोला, विवेक कौशल, मुकेश शर्मा आदि दर्जनों व्यापारी मौजूद रहे।

praveen upadhyay
praveen upadhyay

शालू एक उत्साही और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी ताजगी और नवाचार के लिए पहचानी जाती हैं। उन्होंने विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक मुद्दों पर गहरी और संवेदनशील रिपोर्टिंग की है। शालू की लेखनी की विशेषता उनकी संवेदनशील दृष्टिकोण और सटीक तथ्यों की प्रस्तुति है, जो पाठकों को घटनाओं की वास्तविकता से रूबरू कराती है।

Articles: 1160