फिरोजाबाद: गौशाला में स्वयंसेवकों ने जनप्रतिनधियों संग किया गौ-माता पूजन और वृक्षारोपण

फिरोजाबाद। श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पर यमुना किनारे नवनिर्मित गौशाला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप स्वयंसवेकों ने जनप्रतिनधियों संग विधि-विधान से गौमाता का पूजन किया। साथ ही गौशाला प्रांगण में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर सदर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि जन्माष्टमी के दिन गौ-सेवा पूजन सौभाग्य की बात है। गौमाता की सेवा सनातन धर्म की प्रथम सीढ़ी है, हम सभी का दायित्व और धर्म है कि गौमाता के संरक्षण और संवर्धन के लिए समर्पण सेवा भाव हमेशा रहना चाहिए। महापौर कामिनी राठौर ने कहा कि गौमाता की सेवा से सभी देवताओं की सेवा होती है। हमारे धर्म शास्त्रों में गौ-माता में सभी देवी देवताओं का वास होता है।

क्षेत्र कार्यवाह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमोद कुमार शर्मा ने कहा कि गौसेवा परम धर्म है। गौ सेवा पूजन से मानव जीवन में सुख शांति रहती है। ब्लॉक प्रमुख सदर डॉ लक्ष्मीनारायण यादव ने कहा कि वृक्ष हमें जीवन देते हैं, हमें भी उनका संतान की तरह पोषण और संरक्षण देना चाहिए। गौ-सेवा प्रांत प्रमुख रमाकांत उपाध्याय ने कहा हमारी संस्कृति में गाय को माता का दर्जा दिया गया है। जो अपने दूध आदि से नया जीवन यौवन प्रदान करती है। हमारा भी कर्तव्य है माता के समान ही उसकी सेवा करें।

इस दौरान पीके जिंदल, हनुमान प्रसाद गर्ग, डॉ मयंक भटनागर, प्रमोद कुमार गर्ग, वेद प्रकाश अग्रवाल, विष्णु बंसल, द्विजेंद्र मोहन शर्मा, सुमन चंद्र जैन एडवोकेट, राकेश कुमार शर्मा, उमाकांत पचैरी एडवोकेट, सत्यवीर गुप्ता, ऋषि असीजा, सुनील शर्मा, अशोक शर्मा, सुनील वशिष्ठ, पुरुषोत्तम शर्मा, ओमप्रकाश वाष्र्णेय, राकेश तिवारी, विकास लहरी, किशोर अग्रवाल, कन्हैया तिवारी, बृजेश कुमार, अजय मिश्रा आदि मौजूद रहे।

praveen upadhyay
praveen upadhyay

शालू एक उत्साही और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी ताजगी और नवाचार के लिए पहचानी जाती हैं। उन्होंने विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक मुद्दों पर गहरी और संवेदनशील रिपोर्टिंग की है। शालू की लेखनी की विशेषता उनकी संवेदनशील दृष्टिकोण और सटीक तथ्यों की प्रस्तुति है, जो पाठकों को घटनाओं की वास्तविकता से रूबरू कराती है।

Articles: 1160