फिरोजाबाद: जलभराव व कीचड़ से निजात दिलाने की मांग को लेकर श्रीराम कॉलोनी वाशिंदो ने दिया धरना

फिरोजाबाद। जल भराव व कीचड़ युक्त सड़कों से परेशान श्रीराम कॉलोनी के वाशिंदे सड़क पर आ गए। परेशान लोगों ने रविवार को सांकेतिक धरना दिया। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी कि समस्या का समाधान नहीं निकला तो आंदोलन होगा।

श्रीराम कॉलोनी में समस्याओं का अंबार लगा है। जल भराव व कीचड़ युक्त सड़कों से लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। रविवार को श्रीराम काॅलौनी के वांशिदों ने समस्या निजात दिलाने की मांग को लेकर नगर निगम के खिलाफ धरना दिया।

पंडित अखिलेश शर्मा ने चेतावनी दी कि शीघ्र गली निर्माण का कार्य शुरू नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जायेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों एवं भ्रष्ट जनप्रतिनिधियों का गठबंधन हो चुका है। श्रीराम कॉलोनी निवासी रविंद्र परिहार ने कहा कि नगर आयुक्त अपना सरकारी नंबर नहीं उठाते हैं।

धरना देने वालों में राजबहादुर तेनगुरिया, संजय दुबे, रविंद्र परिहार, नरेंद्र तोमर, कुसुम, ऊषा, संध्या मिश्रा, भानू प्रताप सिंह, जयवीर सिंह, बंटी गुप्ता, अंकुश अग्रवाल, सोनू राठौर, देवेश शर्मा, लालू, समुद्र गुर्जर, योगेश शर्मा, आभा शर्मा, सुनीता शर्मा, राधा तोमर सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए।

- Advertisement -
- Advertisement -spot_img

Related News

- Advertisement -