फिरोजाबाद: पर्यटन मंत्री ने किया चंद्रवाड़ जैन तीर्थ स्थल पर्यटन का शिलान्यास

-तीन करोड़ की लागत से होंगे विकास कार्य
-पर्यटन के रूप में घोषित किया गया है चंद्रवाड़

फिरोजाबाद। पर्यटन विभाग द्वारा पर्यटन स्थल घोषित किए गए चंद्रवाड़ में अब विकास की गंगा बहेगी। रविवार को पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने चंद्रवाड़ जैन तीर्थ स्थल पर्यटन का शिलान्यास किया। यहां पर तीन करोड़ की लागत से कार्य कराए जाएंगे।

पर्यटन मंत्री ने विकास कार्य का शिलान्यास करते हुए कहा कि फिरोजशाह सेनापति द्वारा राजा चंद्रसेन के किले पर हमला किया गया था। उसके बाद यहां उसे तहस नहस कर दिया गया। पूर्व में इसका नाम चंद्र नगर था। उसे सेनापति फिरोजशाह के नाम से फिरोजाबाद रखा गया। इस शहर को पुनः चंद्र नगर बनाने के लिए ब्लाक प्रमुख लक्ष्मीनरायन यादव द्वारा प्रस्ताव भी दिया गया है, जो शासन स्तर पर विचाराधीन है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार में किसी शहर का नाम बदला जाएगा तो उसके साथ फिरोजाबाद का भी नाम चंद्र नगर रखा जाएगा। वहीं विकास कार्य में मथुरा भगवान कृष्ण की जन्म भूमि है। ऐसे ही राजा चंद्र सेन की जन्म भूमि का भी विकास मुख्यमंत्री द्वारा कराया जा रहा है।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, लक्ष्मी नारायण यादव, विधायक मनीष असीजा, सुनील टंडन, ओमप्रकाश, नानक चंद्र अग्रवाल, वीरेंद्र गुप्ता, नितेश अग्रवाल, अरुण जैन, पुष्पेंद्र जैन, विनोद जैन, रविंद्र लाल तिवारी, सत्यवीर गुप्ता, कौशल किशोर उपाध्याय, मुकेश जैन आदि उपस्थित रहे।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2254