टूंडला: कलमबंद हड़ताल के दूसरे दिन अधिवक्ताओ ने किया विरोध प्रदर्शन

टूंडला। तहसील प्रांगण में बार एसोसिएशन टूंडला ने अपनी मांगो को लेकर कलमबंद हड़ताल कर विरोध प्रदर्शन किया

इस दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सौदान सिंह यादव ने कहा की लगातार हड़ताल जारी है। एसडीएम द्वारा तहसील टूंडला में नए मुकदमे दायर नहीं किया जा रहे हैं। मुकदमा को रिस्टोर भी नहीं किया जा रहा है। नई-नई फाइलों को दायर नहीं किया जा रहा है। जिससे काफी परेशानी हो रही है।

सचिव नृपेन्द्र पाल सिंह ने कहा कि एसडीएम द्वारा आश्वासन दिए जाने के बाद भी कोई कार्य नहीं किया। इसी के चलते हड़ताल की जा रही है। अगर अधिकारियों का यही रवैया रहा तो हड़ताल लंबी चलेगी। जिसकी समस्त जिम्मेदारी अधिकारियों की होगी।

धरना प्रदर्शन में बार एसोसिएशन अध्यक्ष सौदान सिंह यादव, सचिव नृपेन्द्र पाल सिंह, दिलीप पचैरी, रुमाल सिंह यादव, मुकेश सोलंकी, सुधीर गौतम, नरसिंह पाल, विजनेद्र वीर सिंह गुड्डू, लाखन सिंह वर्मा, कमलेन्द्र उपाधयाय, श्याम बघेल, रोशन लाल, मुकेश बाबू, अखंड प्रताप सिंह, रामरक्ष पाल सिंह, त्रिविक्रम शर्मा, सलीम खान, महेश चन्द्र, विजय कुमार शर्मा, अशोक उपाध्याय, प्रमोद यादव, ममता सारस्वत, रविन्द्र सोलंकी, टीकम सिंह बघेल, रमेश यादव, माधव बघेल, योगेश स्वरूप भटनागर, दुर्गेश मलहोत्रा, हेमन्त कुमार वर्मा, प्रवीन कुमार आदि के अलावा बैनामा लेखक, टाइपिस्ट, स्टाॅम्प विक्रेता आदि मौजूद रहे।

rajeev gotam
rajeev gotam

राजीव गौतम एक वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी निष्पक्षता और गहन विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के लिए मशहूर हैं। उन्होंने कई वर्षों तक विभिन्न प्रमुख समाचार संस्थानों के साथ काम किया है और अपनी बेहतरीन रिपोर्टिंग के लिए कई पुरस्कार भी जीते हैं। राजीव की रिपोर्टिंग में तथ्यों की सटीकता और घटनाओं की गहरी समझ झलकती है, जिससे पाठकों को विस्तृत और स्पष्ट जानकारी मिलती है।

Articles: 395