फिरोजाबाद: बच्चों के साथ अभिभावक रखें दोस्ताना व्यवहार-एसपी सिटी

फिरोजाबाद। आम जन की रक्षा व सुरक्षा के लिए जनपद पुलिस प्रयासरत है। इसी क्रम में बुधवार को आपरेशन जाग्रति अभियान के तहत एसएसपी के निर्देशन में नगर के पाॅलीवाल हाॅल में ग्राम प्रधानों, पार्षदों, आशा कार्यकत्री, नगर निगम के सदस्यों, अध्यापिका एवं अन्य सांभ्रांत नागरिकों संग गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें एसपी सिटी सर्वेश मिश्रा व एसपी ग्रामीण रणविजय सिंह के संयुक्त नेतृत्व में साइबर अपराधों एवं फर्जी मुकदमों आमजन की सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया।

एसपी सिटी सर्वेश ने कहा कि पुलिस प्रशासन एवं अन्य विभागों द्वारा महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों के बारे में अवगत कराया जा रहा है। वहीं पीडित महिलाओं, किशोरियों की काउंसलिंग व रेफरल सुविधा भी उपलब्ध करायी जा रही है। साथ ही सोशल मीडिया एवं साइबर अपराध से संचेत रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

वहीं माता-पिता को भी बच्चों के साथ दोस्ताना व्यवहार करना चाहिए। जिससे वह अपनी बात आपके समक्ष रख सकें। इस दौरान डाॅ जफर आलम, असलम भोला, उपसभापति श्याम सिंह यादव, पार्षदगण, आशा के अलावा शहर के सभी थानों के प्रभारी मौजूद रहे।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2254