टूंडला: गौमाता सेवा महासंघ ने गोंवंशो को हरा चारा व गुड़ खिलाकर स्थापना दिवस मनाया

टूंडला। अंतरराष्ट्रीय गौमाता सेवा महासंघ के चतुर्थ वें स्थापना दिवस को पदाधिकारियों द्वारा नगर की अस्थाई गौशाला में पहुंच कर गाय माता की पूजा अर्चना की एवं गौवंशों को गुड़-हरा चारा खिलाकर कर मनाया।

इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय गौमाता सेवा महासंघ के प्रदेश महामंत्री संगठन रामतीर्थ सिंह चक ने बताया कि आज ही के दिन अंतर्राष्ट्रीय गौमाता सेवा महासंघ की स्थापना गौभक्तों द्वारा की गई थी। अंतरराष्ट्रीय गौमाता सेवा महासंघ का स्थापना दिवस समूचे देश में ही क्या कई अन्य देशों में बड़ी ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। हम सभी देश वासियों को गऊ माता की सुरक्षा एवं भोजन हेतु उचित कार्य गौहित में करना चाहिए।गौमाता में 33 कोटि देवी देवताओं का वास होता है। सरकार को अतिशीघ्र गौमाता को राष्ट्र माता का दर्जा देना चाहिए।

इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष डा गौतम सिंह नौहवार, मुकेश धामा, महामंत्री भवानी सिंह, मंत्री प्रदीप पाठक, किसान प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष उदय प्रताप वर्मा, ब्रजक्षेत्रमंत्री अतर सिंह राजोरिया, नरेन्द्र चक, बोबेंद्र सिंह, मनोज चक, राकेश सिंह, सेंकी राणा, भाषेंद्र सिंह, सोनू सिंह, राजा देवांशू प्रताप सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

rajeev gotam
rajeev gotam

राजीव गौतम एक वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी निष्पक्षता और गहन विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के लिए मशहूर हैं। उन्होंने कई वर्षों तक विभिन्न प्रमुख समाचार संस्थानों के साथ काम किया है और अपनी बेहतरीन रिपोर्टिंग के लिए कई पुरस्कार भी जीते हैं। राजीव की रिपोर्टिंग में तथ्यों की सटीकता और घटनाओं की गहरी समझ झलकती है, जिससे पाठकों को विस्तृत और स्पष्ट जानकारी मिलती है।

Articles: 395