शिकोहाबाद: श्री सत्य साईं सेवा समिति ने मरीजों को बांटे फल

शिकोहाबाद। श्री सत्य साई सेवा समिति के तत्वावधान में जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंच कर मरीजो को फल वितरित किये। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शिकोहाबाद चेयरमैन प्रतिनिधि राजीव गुप्ता रहें।

इस अवसर पर पुष्कर तिवारी ने कहा 22 दिसंबर से गरीब लोगों के लिए चाय सेवा की शुरुआत करने जा रही है। फुटपाथ पर सो रहे, रेनवसेरा व रिक्शा चालक आदि लोगों को चाय का वितरण किया जायेगा। समिति युवा समन्यवयक अरविन्द गुप्ता, पुष्कर तिवारी, समिति जिला अध्यक्ष ओमवीर सिंह, भंवर सिंह, वीरेन्द्र यादव, विमल यादव, अरविन्द शर्मा, प्रमोद कुमार मिश्रा, आर के बंसल, डाॅ शान ए आलम, विश्व हिंदू परिषद नगर अध्यक्ष विकास गुप्ता, नगर मंत्री अनमोल गुप्ता, नगर उपाध्यक्ष अंबेडकर भदौरिया आदि मौजूद रहे।

Dinesh
Dinesh

दीनेश वशिष्ठ एक अनुभवी और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी गहन समझ और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने पत्रकारिता में कई वर्षों का अनुभव अर्जित किया है। दीनेश की विशेषता उनकी गहरी शोध क्षमता और सत्य को उजागर करने की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया है और उनके रिपोर्ट्स ने समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।

Articles: 712