शिकोहाबाद: बंबा कटने से दो किसानों की फसल हुई जलमग्न

शिकोहाबाद। बंबा में पानी छोड़े जाने से रजवाहा की पटरी नानेमऊ चैराहे के समीप कट गई। जिससे आसपास के दो किसानों की 15 बीघा फसल पानी भरने से डूब गई। जानकारी होने पर सिंचाई विभाग द्वारा जेसीबी मशीन से बंबा को सही कराया।

फसल की सिंचाई करने के लिए किसान ने बंबा की पटरी को थोड़ा काट दिया था, जिससे पानी से फसल की सिंचाई हो जाए। लेकिन रात में पानी का प्रेसर ज्यादा हो जाने से खंदी ज्यादा कट गई और लगभग 15 बीघा खेत में खड़ी फसल पानी में डूब गई। जानकारी होने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना सिंचाई विभाग को दी।

सूचना मिलते ही सिंचाई विभाग ने जेसीबी मशीन से बंबा की कटी हुई खंदी को सही कराया। इससे अन्य किसानों की फसल में नुकसान होने से बच गया। जिन किसानों की फसल में नुकसान हुआ है उनमें रामदीन पुत्र जानकी प्रसाद निवासी सलेमपुर का दस बीघा जिसमें गेंहू की फसल खड़ी है। यह खेत महेश चंद्र अवोतरा पर लिए हुए हैं।

वहीं प्रमोद पुत्र अतर सिंह निवासी शेरपुर की पांच बीघा गेहूं की फसल पानी भर जाने से बर्बाद हो गई। बंबा की पटरी कटने की जानकारी होते ही ऊबटी रजवाहा समिति के अध्यक्ष हरी सिंह यादव मौके पर पहुंच गये। उनकी देखरेख में कटी हुई खंदी का काम हुआ।

Dinesh
Dinesh

दीनेश वशिष्ठ एक अनुभवी और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी गहन समझ और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने पत्रकारिता में कई वर्षों का अनुभव अर्जित किया है। दीनेश की विशेषता उनकी गहरी शोध क्षमता और सत्य को उजागर करने की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया है और उनके रिपोर्ट्स ने समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।

Articles: 712