फिरोजाबाद: रत्नप्पा कुम्हार की मनाई गई 25 वी पुण्य तिथि

फिरोजाबाद। प्रजापति धर्मशाला में भारतीय संविधान सभा के सचिव पदमश्री डा रत्नप्पा कुम्हार की 25 वी पुण्य तिथि मनाई गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रताप सिंह प्रजापति ने कहा कि हम सब को अपने बच्चो को महापुरूष के बारे में जानकारी देनी चाहिए।

संचालन कर रहे सतीश चंद्र राजा भईया ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डाॅ साहब एक समाज सेवी होने के साथ-साथ एक क्रांतिकारी भी थे। इनको जेल भी जाना पड़ा था। बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर के साथ इनको भी संविधान सभा का सचिव चुना गया। भारत सरकार ने उनके कार्य को देखते हुए इनको 1985 मे पदमश्री से सम्मानित किया गया था।

कार्यक्रम में अनूप प्रजापति, महावीर सिंह प्रजापति, मनोज गोला, डाॅ अमरपाल सिंह आर्य, धर्मवीर प्रजापति, सुनील कुमार एड, दिलीप प्रजापति, विष्णु कुमार आदि मौजूद रहे।

praveen upadhyay
praveen upadhyay

शालू एक उत्साही और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी ताजगी और नवाचार के लिए पहचानी जाती हैं। उन्होंने विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक मुद्दों पर गहरी और संवेदनशील रिपोर्टिंग की है। शालू की लेखनी की विशेषता उनकी संवेदनशील दृष्टिकोण और सटीक तथ्यों की प्रस्तुति है, जो पाठकों को घटनाओं की वास्तविकता से रूबरू कराती है।

Articles: 1160