टूंडला: नगर में बैंडबाजों के साथ निकली विशाल भव्य कलश यात्रा

टूंडला। भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर नगर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक विशाल व भव्य कलश यात्रा निकाली गयी। जिसमें सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। कलश यात्रा दीपा चैराहा से शुरू हुई और नगर भ्रमण के बाद ठा बीरी सिंह कालेज में जाकर सम्पन्न हुई। यात्रा में भाजपाई भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कलशयात्रा दीपा चैराहा से शुरू हुई और बल्देवरोड, मुख्य बाजार, पुलिस थाना, बिहारी विलास, भारत माता मंदिर, नगला राधेलाल, भगवती नगर होते हुए ठा बीरी सिंह कालेज पहुंची जहां पर उसका समापन किया गया। कलश यात्रा में सबसे पहले एक हल्ला गाड़ी चल रही थी इसके बाद सर पर कलश धारण कर महिलायें थी। सबसे अन्त में एक रथ चल रहा था जिस पर भगवान राम का तैलचित्र रखा था। कलश यात्रा का नगर में कई स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। कलश यात्रा में भाजपाई जय श्रीराम के गगनभेदी नारे लगा रहे थे।

इस मौके पर प्रतिभा उपाध्याय, विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर, जिलाध्यक्ष उदयप्रताप सिंह, आकाश शर्मा, यात्रा के संयोजक दिनेश गुप्ता, सहसंयोजक मनप्रीत सिंह कीर, चेयरमैन चै भंवर सिंह, दीपक चैधरी, बृजपाल सविता,सचिन जैन, हनी जादौन, पुष्पेन्द्र गुप्ता, रघु धाकरे, रूपेश शुक्ला, संजय परमार, सुशील पोनियां, सीताराम, डाॅ गौतम नौहवार आदि उपस्थित रहे।

rajeev gotam
rajeev gotam

राजीव गौतम एक वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी निष्पक्षता और गहन विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के लिए मशहूर हैं। उन्होंने कई वर्षों तक विभिन्न प्रमुख समाचार संस्थानों के साथ काम किया है और अपनी बेहतरीन रिपोर्टिंग के लिए कई पुरस्कार भी जीते हैं। राजीव की रिपोर्टिंग में तथ्यों की सटीकता और घटनाओं की गहरी समझ झलकती है, जिससे पाठकों को विस्तृत और स्पष्ट जानकारी मिलती है।

Articles: 395