टूंडला: चर्च में धूमधाम से मनाया गया प्रभु ईशु का जन्मदिन

टूंडला। नगर में प्रभु ईसा मसीह का जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना की गयी। इसके अलावा विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किये गये।

स्टेशन रोड स्थित चर्च में प्रभु ईसा मसीह का जन्मदिन बड़े धूमधाम के साथ गिरजाघर में मनाया गया। जहां पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। प्रार्थना के समयं बड़ी संख्या में ईसाई समाज के लोग मौजूद रहे। लोगों ने घरों के सामने क्रिसमस ट्री तथा स्टार लगाए तथा रंग बिरंगी झालरों से गिरजाघरों व अपने मकानों को सजाया गया।

इस अवसर पर फादर जेकअप ने बताया कि प्रभु ईशु ने संसार में आपसी सदभावना और भाईचारा कायम रखने के लिए अवतार लिया था। हम सभी को उनके बताये रास्ते पर चलना चाहिए। जगह-जगह पर हुए कार्यक्रमों में नन्हें मुन्नें बच्चों को सेन्टा क्लोज ने ट्राॅफी एवं उपहार भेंट किए।

rajeev gotam
rajeev gotam

राजीव गौतम एक वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी निष्पक्षता और गहन विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के लिए मशहूर हैं। उन्होंने कई वर्षों तक विभिन्न प्रमुख समाचार संस्थानों के साथ काम किया है और अपनी बेहतरीन रिपोर्टिंग के लिए कई पुरस्कार भी जीते हैं। राजीव की रिपोर्टिंग में तथ्यों की सटीकता और घटनाओं की गहरी समझ झलकती है, जिससे पाठकों को विस्तृत और स्पष्ट जानकारी मिलती है।

Articles: 395