शिकोहाबाद: कल्पतरु ट्रस्ट ने वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया

शिकोहाबाद। नगर की समाजसेवी संस्था कल्पतरु ट्रस्ट पिछले 17 वर्षों से नगर में विभिन्न प्रदेशों में समाज सेवा के लिए जानी जाती है। कल्पतरु ट्रस्ट की स्थापना को 17 साल पूर्ण होने पर कल्पतरु ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों द्वारा नगर के गढ़ैया मोहल्ला स्थित पंचायती अग्रवाल धर्मशाला में वार्षिक महोत्सव का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीताराम शरण ने की।

कार्यकम का शुभारम्भ ट्रस्ट के संस्थापक कृष्ण कुमार खंडेलवाल ने संयुक्त रूप से मां शारदे के सामने दीप प्रज्ज्वलित व माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों ने कल्पतरु के द्वारा चल रही सेवाओं की सराहना की। जिसमें जीएसटी असिस्टेंट कमिश्नर ने कहा कि ऐसी संस्थाओं का नगर में होना जरूरी है। क्योंकि ऐसी संस्थाओं से नीचे तक के व्यक्ति को लाभ मिलता है। विशेष कार्य के रूप में टिफिंस टिफिन सेवा व रक्तदान शिवर रक्तदान एक ऐसा काम है, जिससे किसी भी व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है।

पूजा ग्रुप के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने कहा कि संस्था द्वारा किए जा रहे काम सभी के उजागर है। संस्था जिले में ही नहीं अन्य प्रदेशों में भी कार्य कर रही है। उन्होंने सामाजिक बातों को बोलते हुए कार्यक्रम में आए अतिथि व गणमान्य नागरिक से कहा कि हम लोग अपने बच्चों को संस्कार नहीं दे पा रहे हैं। अपने बच्चों को पढ़ाई से ज्यादा संस्कार देना जरूरी है। हम अपने बच्चों के जन्मदिन पर मोमबत्ती जलाते हैं और फिर से बुझाते हैं, जबकि यह अच्छा कार्य नहीं है। जबकि हम लोगों को बच्चों के जन्मदिन पर घी का दीपक जलाना चाहिए। जिससे घर में ऑक्सीजन और शुद्ध वातावरण आता है।

कार्यक्रम में समाजसेवी उज्जवल गुप्ता ने भी अपने विचार प्रकट किये। कार्यक्रम का संचालन राज पचैरी व अमन मित्तल ने किया। इस अवसर पर अध्यक्ष तरुण अग्रवाल, सचिव आशीष तोमर, कोषाध्यक्ष विष्णु अग्रवाल, मीडिया प्रभारी गगन तोमर, प्रशांत विक्रम सिंह, विशाल अग्रवाल, अमन मित्तल, तनय अग्रवाल, लकी जैन, अर्पित अग्रवाल, हेमन्त सोनी, अशोक शर्मा, ओमशंकर चैहान, अतुल सिंघल, अमित अग्रवाल, गगन कपूर सहित सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Dinesh
Dinesh

दीनेश वशिष्ठ एक अनुभवी और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी गहन समझ और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने पत्रकारिता में कई वर्षों का अनुभव अर्जित किया है। दीनेश की विशेषता उनकी गहरी शोध क्षमता और सत्य को उजागर करने की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया है और उनके रिपोर्ट्स ने समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।

Articles: 712