फिरोजाबाद: सुहागनगरी में धूमधाम से निकलेगी जनजागरण बाइक यात्रा

फिरोजाबाद। भगवान श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव समिति चंद्रनगर महानगर द्वारा प्रभु श्रीराम के डोले के साथ 31 दिसम्बर को नगर में भव्य जनजागरण बाइक यात्रा निकाली जायेगी।

भगवान श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा समिति चंद्रनगर महानगर के सदस्य अमित गुप्ता, रंजीत सिंह, जनजागरण बाइक यात्रा सहसंयोजक दीपक गुप्ता कालू, अभिषेक मित्तल क्रांति, राजेश झा, नितिन चैहान ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि 31 दिसम्बर दिन रविवार को नगर में भव्य जनजागरण बाइक यात्रा निकाली जायेगी। चंद्रनगर महानगर के दस नगर क्षेत्रों से रामभक्त व स्वयंसेवक दोपहर 12 बजे स्वामी विवेकानंद चैराहा गाँधी पार्क पर एकत्रित होकर बाइक यात्रा प्रारम्भ करेंगे। जो कि जैन मंदिर सुभाष तिराहे से होती हुई सुहाग नगर डाकखाने के पास सावन मेला वाले पार्क में जाकर समापन होगी। जिसकी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2254