फिरोजाबाद: कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारम्भ

फिरोजाबाद। श्री संकट मोचन हनुमान चरण सेवक समिति द्वारा श्रीमद्भागवत कथा की भव्य कलश यात्रा गाजे-बाजे के साथ राधाकृष्ण मंदिर से निकाली गई। कलश यात्रा में 551 सौभाग्यशाली महिलाएं सिर पर मंगल कलश धारण कर चल रही थी। कलश यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

श्रीमद्भागवत कथा की कलश यात्रा राधाकृष्ण मंदिर से प्रारम्भ हुई, जो कि घंटाघर, सदर बाजार, शास्त्री मार्केट, गंज चैराहा, सिनेमा चैराहा, गांधी पार्क चैराहा होते हुए स्टेशन रोड स्थित जीआर प्लाजा में पहुंचकर सम्पन्न हुई। कलश यात्रा में आचार्य राधाशण द्विवेदी रथ में विराजमान थे। उनके आगे श्री संकट मोचन हनुमान चरण सेवक समिति के पदाधिकारी चल रहे थे। वहीं 551 सौभाग्यशाली महिलाएं सिर पर मंगल कलश धारण कर चल रही थी। कलश यात्रा मेघेन्द्र सिंह चैहान उर्फ पिंकी, पूनम चैहान, प्रशांत माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2254