फिरोजाबाद: भारतीय हलधर किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष को सुरक्षा गार्ड देने की मांग

फिरोजाबाद। भारतीय हलधर किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पहुंचकर राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेंद्र सोलंकी के साथ हुई घटना को लेकर मुख्यमंत्री उ.प्र सरकार के नाम संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम मुख्यालय को सौंपा है। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष को सुरक्षा गार्ड प्रदान किये जाने की मांग की है।

राष्ट्रीय महासचिव देशराज सिंह भगत, राष्ट्रीय प्रवक्ता विमल यादव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष की सुरक्षा में सरकारी सुरक्षा बल दिया जाए। जिससे हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष बेखौफ अपने किसानों के लिए संघर्ष कर सके। ज्ञापन देने वालों में सोनू सिकरवार प्रदेश अध्यक्ष, वीरेंद्र सिंह जिलाध्यक्ष, अजय चैहान अध्यक्ष, अब्दुल वाहिद, अजय प्रधान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2254