शिकोहाबाद: आचार्य विमल सागर महाराज का 29 वां जयंती महोत्सव मनाया

शिकोहाबाद। आचार्य श्री 108 विमल सागर महाराज का 29 वां जयंती महोत्सव श्री महावीर जिनालय मंडी श्रीगंज में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जैन समाज के महिला-पुरुषों और बच्चों ने पूजा अर्चना की।

कार्यक्रम का शुभारंभ महावीर भगवान का अभिषेक शांति धारा उसके बाद आचार्य श्री विमल सागर महाराज का पुजारियों ने पंचामृत अभिषेक कराया। शांतिधारा व आरती महाराज श्री के जयकारे से मंदिर गूंज उठा। सायं काल में आचार्य विमल सागर महाराज की विनयांजलि आरती की गयी।

कार्यक्रम में सेठ अशोक जैन, राकेशचंद जैन, प्रिन्स जैन, शैलेंद्र जैन, ज्ञानेंद्र जैन, संभव जैन, गौरव जैन (जॉली) संजय जैन, सुनील जैन, शिखर जैन, दीपक जैन, गौरव जैन, नैतिक जैन, सर्वज्ञ जैन, सुनीता जैन, सुरक्षा जैन, अवनी जैन व विमल जागृति मंच के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने धर्मलाभ लिया।

Dinesh
Dinesh

दीनेश वशिष्ठ एक अनुभवी और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी गहन समझ और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने पत्रकारिता में कई वर्षों का अनुभव अर्जित किया है। दीनेश की विशेषता उनकी गहरी शोध क्षमता और सत्य को उजागर करने की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया है और उनके रिपोर्ट्स ने समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।

Articles: 712