फिरोजाबाद: नगर में धूमधाम से निकली जनजागरण बाइक यात्रा

-यात्रा में हजारों की संख्या में रामभक्त हुए शामिल
-जय श्रीराम के जयकारों से राममय हुई सुहागनगरी
-प्रभु श्रीराम का डोला रहा मुख्य आकर्षण केंद्र, यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर हुआ स्वागत

फिरोजाबाद। रविवार को भगवान श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव समिति चंद्रनगर महानगर के तत्वावधान में भगवान प्रभु श्रीराम दरबार के डोले के साथ भव्य जनजागरण बाइक यात्रा हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ निकाली गई। बाइक यात्रा में हजारों की संख्या की रामभक्त हाथों में ध्वजा पताका लेकर चल रहे थे। शहर की राहें जय श्रीराम के जयकारें से गूंजती रही।

रविवार को चंद्रनगर महानगर के दस नगर क्षेत्रों क्रमशः केशव नगर, मधुकर नगर, दीनदयाल नगर, वीरसावरकर नगर, चंद्रसेन नगर, शीतला नगर, राजेन्द्र नगर, सुदर्शन नगर, माधव नगर, अम्बेडकर नगर से एकत्रित होकर अपने-अपने नगर क्षेत्रों से भ्रमण करते हुए सभी रामभक्त व स्वयंसेवक का स्वामी विवेकानंद चैराहें पर एकत्रीकरण हुए।

प्रभु श्री रामदरबार के डोले के साथ जन जागरण बाइक यात्रा स्वामी विवेकानंद चैराहा गाँधी पार्क से प्रारंभ हुई। जो कि जैन मंदिर सुभाष तिराहे से होती हुई सुहाग नगर डाकखाने के पास सावन मेला वाले पार्क में जाकर सम्पन्न हुई। जन जागरण बाइक यात्रा का महानगर में विभिन्न स्थानों व चैराहे पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शहरवासियों ने प्रभु श्रीराम दरबार के डोले की जगह-जगह आरती उतरी। समापन के दौरान भगवान श्री राम की महाआरती हुई। उसके बाद प्रसाद वितरण किया गया।

इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक प्रमोद जी, विभाग कार्यवाह ब्रजेश यादव, महानगर प्रचारक धर्मेंद्र जी, महानगर संयोजक रामकुमार गुप्ता, जन जागरण बाईक यात्रा संयोजक भारत सिंह यादव, अमित गुप्ता रक्तवीर, सह संयोजक दीपक गुप्ता कालू, अभिषेक मित्तल क्रांति, राजेश झा, नितिन चैहान, राजीव शर्मा अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद, विधायक मनीष असीजा, महापौर कामिनी राठौर, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, पूर्व विधायक ओमप्रकाश वर्मा, राधेश्याम यादव, प्रदीप गुप्ता, अंकित तिवारी, रंजीत सिंह, पूनम चैहान, उर्वशी वर्मा, निशा धाकरे, दिलीप सिंह, रमाकांत यादव, महेन्द्र द्विवेदी, अतुल यादव, उदय सिंह, देवेश भारद्वाज, दीपक यादव, डाॅ एसपी लहरी आदि उपस्थित रहे।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2254