शिकोहाबाद: मोक्षदा गौ सेवा ट्रस्ट द्वारा गौ पूजन कार्यक्रम कल

शिकोहाबाद। नगर के नरायण होटल स्थित एक अवास पर मोक्षदा गौ सेवा ट्रस्ट की अध्यक्षा डाॅ भावना दुबे ने कहा कि लोगों को पाश्चात्य संस्कृति को छोड कर अपनी संस्कृति को अपनाना होगा। आज समाज मे जिस तरह गौ-माता की दुर्दशा हो रही है, वह किसी से छिपी नही है। इसी दुर्दशा को देखते हुये ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने प्रण लिया है कि ट्रस्ट गौ-माता की आजीवन सेवा करता रहेगा। हम उम्मीद करते है कि हमारे ट्रस्ट से और भी निस्वार्थ गौ सेवक जुड़ेगे। साथ ही मीडिया के माध्यम से आप सभी नगर वासियो से अपील करती हूँ कि एक जनवरी को राही गेस्ट हाउस के पास वाली गौशाला मे होने वाले कार्यक्रम मे अधिक से अधिक संख्या मे पहुंचने का कष्ट करे। और गौ सेवा कर धर्म लाभ उठाएं। झ्स दौरान ट्रस्ट के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

GAGAN TOMAR
GAGAN TOMAR

गगन तोमर एक युवा और जोशीले पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी नई सोच और प्रभावी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत से ही विभिन्न सामयिक और सामाजिक मुद्दों पर गहरी नजर रखी है। गगन की रिपोर्टिंग की विशेषता उनकी स्पष्ट और संजीवनी लेखनी है, जो पाठकों को न सिर्फ जानकारी प्रदान करती है, बल्कि सोचने पर भी मजबूर करती है।

Articles: 260