शिकोहाबाद: मोक्षदा गौ सेवा ट्रस्ट का गौ-पूजन कार्यक्रम विधि-विधान से हुआ सम्पन्न

शिकोहाबाद। नगर के हाईवे स्थित राही गेस्ट हाउस के पास बनी गौशाला मे मोक्षदा गौ सेवा ट्रस्ट का गौ-पूजन कार्यक्रम धूमधाम से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य महिला आयोग की सदस्या सुमन चतुर्वेदी ने की।

कार्यक्रम का शुभारम्भ ट्रस्ट की अध्यक्षा डाॅ भावना दुवे व कल्पतरु ट्रस्ट के कृष्ण कुमार खण्डेलवाल ने संयुक्त रुप से बांके बिहारी के चित्र पर दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम मे सर्वप्रथम हवन पूजन कर गौ-पूजन किया गया। जिसमे सभी ने गौ-माता को हरा चारा, गुड़ खिलाकर व कम्बल और चुनरी उढाकर गौ पूजन किया। उसके उपरान्त सभी ने गौमाता को लेकर अपने-अपने विचारों को रखा।

इस अवसर पर राज्य महिला आयोग की सदस्या सुमन चतुर्वेदी ने कहा इस नेक काम मे हम सबको आगे बढ़कर ट्रस्ट का साथ तन मन धन के साथ देना चाहिये। गौशाला की जो स्थिति है वो सभी को पता है। सरकार से मिलने वाले फंड को भी अधिकारियों से मिलकर मिलने वाले फण्ड को गौ-सेवा मे लगाये।

भावना दुवे ने कहा कि गौ माता की दयनीय स्थिति देख कर ही हम लोगों ने ट्रस्ट बनाया है। जो कि गौ सेवा मे तत्पर रहता है। जिसमे नगर वासियों का सहयोग व नववर्ष को लेकर आज गौपूजन कार्यक्रम रख गया है। जिसमे नगर के गणमान्य लोगों ने बढ चढकर हिस्सा लिया और ट्रस्ट का सहयोग भी किया है। कई लोगो ने सहयोग का अश्वासन दिया है।

मैं सभी अतिथि व नागरिको का धन्यवाद करती हूँ। इस अवसर पर ट्रस्ट के सभी पदाधिकारी व गणमान्य लोग उपस्थित थे।

GAGAN TOMAR
GAGAN TOMAR

गगन तोमर एक युवा और जोशीले पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी नई सोच और प्रभावी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत से ही विभिन्न सामयिक और सामाजिक मुद्दों पर गहरी नजर रखी है। गगन की रिपोर्टिंग की विशेषता उनकी स्पष्ट और संजीवनी लेखनी है, जो पाठकों को न सिर्फ जानकारी प्रदान करती है, बल्कि सोचने पर भी मजबूर करती है।

Articles: 260