फिरोजाबाद: भाकियू अराजनैतिक ने गन्ना किसानों की समस्या को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

फिरोजाबाद। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश चैहान के निर्देशन में किसानों का एक प्रतिनिधि मंडल जिला मुख्यालय पर पहुंचा। जहाॅ प्रतिनिधि मंडल ने गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी डाॅ उज्जवल कुमार को सौंपा गया है। जिसमें गन्ने का मूल्य निर्धारण करने की मांग की है।

राष्ट्रीय सचिव जीत कमल सोलंकी ने कहा कि सरकार द्वारा गन्ना किसानों की मांग पर गन्ने का मूल्य अभी तक निर्धारण नही किया गया। सरकार से मांग है कि किसानों के गन्नों का मूल्य निर्धारण किया जाये। जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव ने कहा की गन्ना किसान उचित मूल्य न मिलने से बेहद परेशान है, अगर उनकी समस्याओं का शीघ्र निदान नहीं किया गया, तो संगठन द्वारा बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।

साथ ही कहा कि एक लेखपाल द्वारा रिश्वत लेते हुए वीडियो चलने के बाद उसको निलंबित कर दिया, लेकिन वह चार्ज लेकर अभी भी किसानों को प्रताड़ित कर रहा है, उसको तुरंत हटाया जाए। व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पंडित अखिलेश शर्मा ने कहा की किसानों की समस्या का तुरंत निदान किया जाएं।

ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष कार्यकारिणी राजेंद्र सिंह, मंडल सचिव भूरी सिंह, महेंद्र, वीर प्रताप, पीयूष अग्रवाल, बृजेश राठौर, अंकुश, विनोद गोस्वामी, श्रीकांत, अभय, वाजिब अली, उमेश, बिजेंदर आदि मौजूद रहे।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2254