फिरोजाबाद: स्वीप की ब्रांड एंबेसडर का हुआ स्वागत

फिरोजाबाद। नारी शक्ति स्वाभिमान फाउंडेशन कोर ग्रुप की बैठक में विधानसभा क्षेत्र फिरोजाबाद की स्वीप ब्रांड एंबेसडर मूवी शर्मा का भव्य स्वागत किया गया।

नारी शक्ति स्वाभिमान फाउंडेशन की एक बैठक पंकज यादव की अध्यक्षता में सत्यनाम सदन कबीर नगर में आयोजित की गई। जिसमे लेबर कॉलोनी प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका एवं वरिष्ठ समाजसेविका मूवी शर्मा को जिलाधिकारी द्वारा फिरोजाबाद विधानसभा क्षेत्र का मतदाता जागरूकता अभियान (स्वीप) का ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने पर नारी शक्ति स्वाभिमान फाउंडेशन द्वारा स्वागत किया गया।

बैठक में उपाध्यक्ष अनुपम शर्मा ने कहा कि आगामी 10 जनवरी को सरोजिनी नायडू जूनियर हाईस्कूल के प्रांगण में मिशन जागृति महिला सम्मेलन आयोजित किया जायेगा एवं मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर विशाल मानव श्रृंखला बनाई जाएगी। बैठक में डॉक्टर दुर्गेश यादव, रविता गुप्ता, रेखा जाटव, प्रयंका चक, निरंजना शंखवार, चंद्रकांता शंखवार, महिमा शंखवार आदि मौजूद रही।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2254