फिरोजाबाद: राष्ट्रीय विद्यार्थी मंच ने महाराष्ट्र के नेता जितेंद्र अव्हाद का किया पुतला दहन

फिरोजाबाद। राष्ट्रीय विद्यार्थी मंच के ब्रजप्रांत प्रभारी दीपक कुशवाहा के नेतृत्व में एस.आर.के. पीजी कॉलेज के समीप महाराष्ट्र के नेता जितेंद्र अव्हाद का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया। साथ ही केंद्र सरकार से भगवान श्रीराम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले महाराष्ट्र के नेता जितेंद्र अव्हाद के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है।

जिलाध्यक्ष अनिकेत जैन ने कहा कि जितेंद्र अव्हाद द्वारा भगवान श्रीराम पर अभद्र टिप्पणी करते हुए कहा गया कि भगवान श्री राम बहुजनों के पूज्य हैं, अपने 14 वर्ष के वनवास काल में मांसाहार का सेवन करके अपना जीवन यापन करते थे, तो हम ही क्यों शाकाहारी बने। ऐसे सनातन धर्म पर टिप्पणी करने वाले लोगों के खिलाफ कठोरतम कार्यवाही की जाएं।

मीडिया प्रभारी विशाल कश्यप ने कहा कि हम केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि इस प्रकार की अभद्र टिप्पणी करने वालों पर एनएसए एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया जाए। वहीं संसद में एक बिल लाकर किसी भी धर्म के प्रति टिप्पणी करने वाले पर कठोर से कठोर कार्रवाई करने का प्रावधान बनाया जाए। जिसे किसी भी धर्म की आस्थाएं आहत न हों।

पुतला दहन करने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष विकास दिवाकर, जिला महासचिव सत्यनारायण शर्मा, करण कुशवाहा, अश्विनी कुशवाहा, आकाश शर्मा, योगेंद्र सिंह, विजय कुमार, रजत सिंह आदि कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2254