शिकोहाबाद: कल्पतरू महिला मण्डल की अध्य़क्ष बनी सोनिका अग्रवाल

शिकोहाबाद। नगर के एक गेस्ट हाउस मे कल्पतरू महिला मण्डल का वार्षिक चुनाव सर्वसम्मति से सम्पन्न हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से सोनिका अग्रवाल को कल्पतरू महिला मण्डल का अध्यक्ष चुना गया।

ट्रस्ट के संस्थापक कृष्ण कुमार खण्डेलवाल ने नयी कमेटी को शुभकामनाएं देकर मंचासीन कराया। नवागत अध्यक्ष सोनिका अग्रवाल ने कहा कि सभी की सहमति से वर्ष मे होने वाले कार्यक्रमो को और अच्छे ढंग से किया जायेगा। मै आशा करती हूँ कि समस्त सदस्य कार्यक्रमों मे कमेटी का सहयोग करेंगे। कार्यक्रम के दौरान महिला मण्डल ने कई प्रकार के खेलों का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम आने वाली महिलाओं को पुरुस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन निधि अग्रवाल ने किया।

इस अवसर पर पल्लवी अग्रवाल, कोषाध्यक्ष हेमा बंसल, नम्रता अग्रवाल, शालिनी अग्रवाल, सोभा खंडेलवाल, नीता अग्रवाल, संध्या अग्रवाल, पल्लवी अग्रवाल, रिंकी, प्रतिभा चंदेल, खुशबू अग्रवाल, कविता अग्रवाल, सुनीता बंसल, अंजू अग्रवाल, पियूशी अग्रवाल, सरला सिंह, गौरी, प्रियंका अग्रवाल, सोनम बंसल, गरिमा खण्डेलवाल, स्वाति अग्रवाल, नीतू अग्रवाल, कल्पतरू ट्रस्ट के अध्यक्ष तरुण अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

GAGAN TOMAR
GAGAN TOMAR

गगन तोमर एक युवा और जोशीले पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी नई सोच और प्रभावी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत से ही विभिन्न सामयिक और सामाजिक मुद्दों पर गहरी नजर रखी है। गगन की रिपोर्टिंग की विशेषता उनकी स्पष्ट और संजीवनी लेखनी है, जो पाठकों को न सिर्फ जानकारी प्रदान करती है, बल्कि सोचने पर भी मजबूर करती है।

Articles: 260