टूंडला:श्रीकृष्ण बाल लीला की कथा सुन भक्तगण हुए मंत्रमुग्ध

टूंडला। नगर के पुष्पा एन्कलेव दुर्गा मंदिर पर चल रही श्रीमद भागवत कथा में आचार्य दुर्गेश पाठक ने भक्तों को प्रवचन देते हुए भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीला एवं गोवर्धन पूजा कथा वर्णन किया। जिसे सुन श्रोतागण मंत्रमुग्ध हो गये।

श्रीमद भागवत कथा में आचार्य दुर्गेश पाठक ने कहा कि श्रीकृष्ण भगवान ने बाल लीलाओं के माध्यम से यह ज्ञान दिया कि धर्म की रक्षा के लिए अधर्म करने वालों का नाश करना भी जरूरी है। भगवान श्रीकृष्ण कंस द्वारा भेजे गए असुरों का वध किया। कथा में श्रीकृष्ण-रुक्मणी विवाह की व्याख्या बहुत ही सुंदर तरीके से किया। इसके साथ ही गोवर्धन पूजा की कथा वर्णन किया। जिसे सुन श्रोतागण भाव विभोर हो गये। इस मौके पर बड़ी संख्या में महिला-पुरूष एवं बच्चें मौजूद रहे।

rajeev gotam
rajeev gotam

राजीव गौतम एक वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी निष्पक्षता और गहन विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के लिए मशहूर हैं। उन्होंने कई वर्षों तक विभिन्न प्रमुख समाचार संस्थानों के साथ काम किया है और अपनी बेहतरीन रिपोर्टिंग के लिए कई पुरस्कार भी जीते हैं। राजीव की रिपोर्टिंग में तथ्यों की सटीकता और घटनाओं की गहरी समझ झलकती है, जिससे पाठकों को विस्तृत और स्पष्ट जानकारी मिलती है।

Articles: 395