फिरोजाबाद: एक शाम शहीदो के नाम कार्यक्रम कल

फिरोजाबाद। स्वामी विवेकान्द मानव सेवा समिति द्वारा एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन नगर के रामचंद्र पालीवाल हाॅल में आयेाजित किया जायेगा।

समिति के श्याम किशोर गुप्ता एवं दीपक तिरंगा ने जानकारी देते हुए बताया कि सात जनवरी को श्रीमद्भागवत गीता षष्टम् एवं एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन रविवार को पालीवाल हाॅल में 12 बजे से आयोजित किया जायेगा। जिसमें शहीद कैप्टन शुभम् गुप्ता के माता पिता पुष्पादेवी एवं बसंत गुप्ता का समिति द्वारा सम्मानित किया जायेगा। वहीं एक पुस्तक का भी लोकार्पण भी किया जायेगा।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2254