फिरोजाबाद: बेटियां हर क्षेत्र कर रही मुकाम हासिल-नीतू गोला

-प्रजापति एकता महासभा ने सरकारी सेवा में चयनित हुए अभ्यार्थियों को किया सम्मानित

फिरोजाबाद। प्रजापति एकता महासभा द्वारा समाज के सरकारी विभाग में चयनित हुए अभ्यार्थियों का सम्मान समारोह लक्ष्मी पब्लिक स्कूल में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि नीतू गोला ने भगवान दक्ष प्रजापति की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे चंद्र प्रजापति ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र और उनके माता पिता को शाॅल उड़ाकर स्वागत किया गया।

नीतू गोला ने कहा कि बेटा-बेटी मे कोई फर्क न करे। आज कल बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़कर मुकाम हासिल कर रही है। सतीश चंद्र प्रजापति (राजा भईया) ने कहा कि जब समाज के बच्चे नाम रोशन करते हैं तो खुशी मिलती है। मेघ सिंह प्रजापति ने कहा कि युवा पीढ़ी अब मेहनत लगन से हर क्षैत्र में अपना योगदान दे रही है।

हरि सिंह प्रजापति ने कहा कि समाज के बच्चें प्रशासन विभाग में कार्यरत होंगे, तो समाज को एक नई दिशा मिलेगी। महासभा द्वारा सरकारी विभाग में चयनित हुए समाज के नौ बच्चो को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डाॅ अमर पाल सिंह आर्य ने किया।

इस दौरान महावीर सिंह प्रजापति, अनूप प्रजापति, देव प्रजापति, महेश गोला, मनोज गोला, श्रीनिवास प्रजापति, सर्वेश कुमार, अवधेश कुमार, संजय सिंह, धर्मवीर प्रजापति, पंकज दक्ष, देवेन्द्र कुमार प्रजापति, सोनू प्रजापति, छोटेलाल प्रजापति, जय सिंह प्रजापति, राकेश प्रजापति, पातीराम प्रजापति, कैलाश चंद्र प्रजापति आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2254