फिरोजाबाद: मतदाताओं को जागरुक करने के लिए सुभाष तिराहे पर चला हस्ताक्षर अभियान

फिरोजाबाद। मतदाताओं को जागरुक करने के उद्देश्य से रविवार को जिला ब्रांड एंबेसडर (स्वीप) डॉ.संध्या द्विवेदी के नेतृत्व में सुभाष तिराहा, जैन मंदिर फिरोजाबाद पर मैं भी हूं मतदाता, जागरूकता अभियान का शुभारम्भ किया गया। जिसमें कई सामाजिक संगठनों ने प्रतिभाग किया।

हस्ताक्षण अभियान का शुभारंभ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पांडेय ने हस्ताक्षर कर किया। लोगों को मतदान के लिए जागरूकता लाने के लिए शपथ दिलाई। मतदाताओं से मतदान हेतु मतदान बूथ पर जाने तथा मतदान करने हेतु आग्रह किया गया। एनसीसी कैडेट्स ने भी हस्ताक्षर करवाएं।

इस अवसर पर सेवा पथ जन कल्याण समिति, फिरोजाबाद सेवा समिति, प्रज्ञा हिंदी सेवार्थ संस्थान ट्रस्ट, भारतीय जनकल्याण सेवार्थ समिति तथा चिराग सोसाइटी आदि संस्थाओं सदस्यों ने भाग लिया। एनएसएस की छात्राएं भी शामिल हुई। पूर्व ब्रांड एंबेसडर कल्पना राजौरिया ने सभी एनजीओ के सदस्यों से जागरुकता फैलाने की अपील की।

इस दौरान कमलकांत पालीवाल, दिनेश राजा, जफर आलम, मूवी शर्मा, प्रियंका गुप्ता, सीमा गुप्ता, नीतेश अग्रवाल जैन, कृष्ण कुमार कनक, मृदुल माधव पाराशर, प्रशांत वशिष्ठ, अरुण यादव आदि उपस्थित रहे।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2254