शिकोहाबाद: मुख्य अभियंता ने दिये राजस्व बढ़ाने के निर्देश

-आवास विकास कॉलोनी स्थित अधिशाषी अभियंता कार्यालय पर हुई मीटिंग

शिकोहाबाद। मुख्य अभियंता अजय मिश्रा ने अधिशाषी अभियंता, उप खंड अधिकारी और अवर अभियंताओं के साथ मीटिंग की। इस दौरान उन्होंने राजस्व बढ़ाने पर फोकस रखा। इसके साथ ही लाइन लोस को कम करना, बिल जमा कराना, गलत बिलों को सही कराना और अन्य समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने के अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि ओटीएस स्कीम का प्रचार प्रसार कर अधिक संख्या में लोगों से बिल जमा कराया जाए।

मुख्य अभियंता फिरोजाबाद अजय मिश्रा रविवार दोपहर डेढ़ बजे के करीब आवास विकास कालोनी स्थित अधिशाषी अभियंता के कार्यालय पहुंचे। यहां पर उनका बुके देकर स्वागत किया गया। इसके बाद मुख्य अभियंता ने अधिशाषी अभियंता, उपखंड अधिकारी मक्खनपुर और शिकोहाबाद के साथ सभी अवर अभियंताओं के साथ बैठक की।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शासन की मंसा के अनुरूप सभी को कार्य करना है। जिसमें सबसे पहला बिंदु राजस्व को बढ़ाना है। जो बिल जमा नहीं हो रहे हैं, उन उपभोक्ताओं से बिल जमा कराएं। ओटीएस की जानकारी देकर लोगों को अधिक लाभ दिलाते हुए बकाया बिल जमा कराएं। जो लोग बिजली चोरी से चला रहे हैं, उनके खिलाफ कार्यवाही करें।

लाइन लॉस कम किया जाए। इसके साथ ही उपभोक्ताओं की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण तरीके से समाधान कराया जाए। लगभग दो घंटे चली बैठक में सभी अवर अभियंताओं को क्षेत्र में भ्रमण कर लाइन लॉस पर ध्यान देने के लिए कहा है।

मीटिंग में अधिशाषी अभियंता सुरेंद्र मोहन कश्यप, एसडीओ मनोज महाजन, राजवीर सिंह, जेई अनिल कुमार, विवेक नारायण सिंह, दिनेश शर्मा, जयसिंह, प्रेमकिशोर, विपिन सिंह आदि मौजूद रहे।

Dinesh
Dinesh

दीनेश वशिष्ठ एक अनुभवी और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी गहन समझ और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने पत्रकारिता में कई वर्षों का अनुभव अर्जित किया है। दीनेश की विशेषता उनकी गहरी शोध क्षमता और सत्य को उजागर करने की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया है और उनके रिपोर्ट्स ने समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।

Articles: 712