फिरोजाबाद: वैदमंत्रों के साथ हुआ श्रीजी का अभिषेक

फिरोजाबाद। राजा का ताल अतिशय क्षेत्र पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर पर शांतिनाथ विधान के साथ तीन दिवसीय कार्यक्रम संपन्न हुआ। सर्वप्रथम श्रीजी को पनडु्कशीला पर विराजमान करके उनका स्वर्ण कलश एवं रजत कलसों के साथ अभिषेक किया गया। उसके बाद शांति धारा की गई।

इंदौर से पधारे बाल ब्रह्मचारी सुनील भैया के निर्देशन में शांतिनाथ विधान किया गया। जिसमें विश्व शांति और मानव जीवन के कल्याण की प्रार्थना की गई। उसके बाद शांति पाठ करके विसर्जन इत्यादि करके विधान को संपन्न कराया। कार्यक्रम में अमित जैन, प्रवीण कुमार जैन, राकेश कुमार जैन, सुविधि जैन, राजेश कुमार जैन, सोनू जैन, गौरव जैन, विक्रम जैन, दीपक जैन, सुधीर बाबू जैन, अनिल बाबू जैन, रवि जैन, संभव जैन, सुशांत जैन, अरुण कुमार जैन, नवीन जैन, अभिनय जैन, उत्कर्ष जैन, लकी जैन, काव्य जैन, अमन जैन, लक्ष्य जैन, सिद्धेश जैन आदि जैन समाज के लोग मौजूद रहे।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2254