टूंडला: भगवान राम प्राण प्रतिष्ठा मेला का हुआ शुभारम्भ

टूंडला। बीरी सिंह कॉलेज में भगवान राम प्राण प्रतिष्ठा उत्सव मेला लग रहा है जो की एक महीने तक रहेगा। इसका उद्घाटन फीता कटकर भाजपा जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने किया। भगवान राम के चित्र के आगे दीप जलाकर विधिवत भाजपा नगर अध्यक्ष दिनेश गुप्ता ओर चेयरमैन भवर सिंह ठेकेदार ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक रघु धाकरे और रामपाल ने जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह और नगर अध्यक्ष दिनेश गुप्ता और सभी क्षेत्रीय और जिला भाजपा पदाधिकारियो का अंगवस्त्र और माला पहनाकर स्वागत किया। यह भव्य मेला अयोध्या में 550 बर्ष बाद श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा के उत्सव में आयोजित किया जा रहा, इसमें कई जगह श्री राम से सबंधित झाकिंया मिलेगी।

इस मौके पर जिला क्षेत्रीय सह संयोजक लोकसभा प्रभारी मथुरा भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा ब्रज क्षेत्र सचिन जैन, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष आकाश शर्मा, हनी जादौन, रिंकू उपाध्याय, राजेश अग्रवाल, रवि ठाकुर, धरवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

rajeev gotam
rajeev gotam

राजीव गौतम एक वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी निष्पक्षता और गहन विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के लिए मशहूर हैं। उन्होंने कई वर्षों तक विभिन्न प्रमुख समाचार संस्थानों के साथ काम किया है और अपनी बेहतरीन रिपोर्टिंग के लिए कई पुरस्कार भी जीते हैं। राजीव की रिपोर्टिंग में तथ्यों की सटीकता और घटनाओं की गहरी समझ झलकती है, जिससे पाठकों को विस्तृत और स्पष्ट जानकारी मिलती है।

Articles: 395