फिरोजाबाद: व्यापारी 22 जनवरी को अपने-अपने प्रतिष्ठानों पर जलाएं दीपक

फिरोजाबाद। अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर फिरोजाबाद उद्योग व्यापार मंडल के अंतर्गत उ.प्र. उद्योग व्यापार मंडल द्वारा व्यापारियों से 22 जनवरी को अपने-अपने प्रतिष्ठानों पर पांच-पांच दीपक जलाने का आवाहान किया।

बुधवार को उ.प्र उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रवीन्द्र लाल तिवारी ने भगवान श्रीराम के दीपोत्सव के लिए शास्त्री मार्केट से व्यापारी जागरूक रथ का शुभारम्भ किया। इसके बाद गोष्ठी का आयोजन किया। जिसमें जिलाध्यक्ष रवीन्द्र लाल तिवारी एवं युवा जिलाध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने कहा कि सभी व्यापारी भाई 22 जनवरी को अयोध्या में आयोजित श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन अपने-अपने प्रतिष्ठानों पर पांच-पांच दीपक जलाकर प्रभु श्रीराम का कार्य समझ कर आर्शीवाद प्राप्त करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिर्जेश शर्मा एवं संचालन सुभम राजपूत ने किया।

इस दौरान देश दीपक यादव, सुनील अग्रवाल, दुष्यंत यादव, अंकुर अग्रवाल, इनाम सिंह, रवि वर्मा, विजय बांभनी, यस यादव, नीरज यादव, दीपक गुप्ता, नमन वाष्र्णेय, पंकज यादव, दिनेश यादव, संजीव वाष्र्णेय आदि व्यापारी मौजूद रहे।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2254