शिकोहाबाद: मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में छात्राओं को दिलाई शपथ

शिकोहाबाद। बीडीएम गर्ल्स डिग्री कॉलेज में प्राचार्या प्रो. गीता यादवेन्दु के निर्देशन में मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसकी नोडल अधिकारी दर्शना कुमारी, डॉ. नीलम व प्रीति सिंह के संयोजन में मतदाता जागरूकता शपथ दिलाई गई।

जिसमें प्राचार्या द्वारा शपथ के माध्यम से देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखने तथा स्वतन्त्र निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म,वर्ग, जाति, समुदाय व अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना अपने मताधिकार का प्रयोग करने का संदेश दिया।

इसके बाद विवेकानंद के चित्र पर माल्यापर्ण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का शंकल्प लिया। कार्यक्रम में डॉ.सीमारानी, डॉ. माया गुप्ता, डॉ. नम्रता प्रसाद, ब्यूटी सिंह, पूजा राजपूत, पल्लवी पांडेय, डॉयमोनिका सिंह, डॉ.ममता भारद्वाज, पिंकी, निधि जयसवाल, समृद्धि एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

Dinesh
Dinesh

दीनेश वशिष्ठ एक अनुभवी और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी गहन समझ और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने पत्रकारिता में कई वर्षों का अनुभव अर्जित किया है। दीनेश की विशेषता उनकी गहरी शोध क्षमता और सत्य को उजागर करने की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया है और उनके रिपोर्ट्स ने समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।

Articles: 712