फिरोजाबाद: परिवर्तन ही संसार का सत्य है-सुधा सागर

फिरोजाबाद। शनिवार को नगर के छदामी लाल जैन मंदिर में सुधा सागर महाराज के प्रवचनों कोु सुनने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। प्रातः महावीर जिनालय में गुरुदेव के सानिध्य में गुरुभक्तों द्वारा इंद्र स्वरुप में भगवान महावीर की शांतिधारा एवं जलाभिषेक किया गया।

गुरु सुधा सागर ने धर्म सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि संसार का परिवर्तन ही सत्य है यदि परिवर्तन रुक जायेगा तो सत्य रुक जायेगा। जो जीव मृत्यु का आनंद मानते हैं वही परम आनंद प्राप्त करते हैं। यह कैसा संसार हैं की आज हम जिससे आशीर्वाद लेकर आये हैं, नौ माह बाद उसको आशीर्वाद दें ने जा रहें हैं यही परिवर्तन है।

उन्होंने कहा कि धर्म के दो स्वरुप होते हैं एक वस्तु स्वरुप और दूसरा क्रिया स्वरुप। वस्तु स्वरुप धर्म धारण किया जाता है जब की क्रिया स्वरुप धर्म मिथ्या होता है। वहीं मुनि अमित सागर महाराज ने भक्तों को अपने प्रवचनों से लाभांवित किया। दोपहर बाद गुरुदेव सुधा सागर महाराज का शिकोहाबाद के लिए मंगल बिहार हुआ, जिसमे सेंकड़ों गुरुभक्तों ने नम आँखों से गुरुदेव का आशीर्वाद लिया।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2254