शिकोहाबाद: सिंचाई संघ का द्विर्षिक चुनाव निर्विरोध संपन्न

-सुरेश चंद्र अध्यक्ष, अतुल कुमार मंत्री और अजय कुमार बने संप्रेक्ष

शिकोहाबाद। प्रांतीय सिंचाई संघ उत्तर प्रदेश के आदेश के क्रम में स्थानीय शाखा सिंचाई संघ सिंचाई निर्माण खंड फिरोजाबाद मुख्यालय शिकोहाबाद का द्विवार्षिक चुनाव खंडीय कार्यालय के प्रागण में निर्विरोध संपन्न हुआ। जिसमें प्रांतीय सिंचाई संघ द्वारा पर्यवेक्षक उमाशंकर गुप्ता प्रांतीय उपाध्यक्ष की देखरेख में हुआ। प्रदीप कुमार सक्सेना संरक्षक संयुक्त परिषद इटावा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

निर्वाचन की कार्यवाही प्रांतीय पर्यवेक्षक द्वारा नामित अधिशाषी अभियंता के पर्यवेक्षक जितेंद्र कुमार सहायक अभियंता द्वितीय की देखरेख में चुनाव अधिकारी नियुक्त हुए। जिसमें अजय यादव को निर्वाचन अधिकारी, सुदीप कमल को सह निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया। निर्वाचन अधिकारी ने निर्विरोध निर्वाचित हुए पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की। जिसमें अध्यक्ष पद पर सुरेश चंद्र, मंत्री पद पर अतुल कुमार और कोषाध्यक्ष पद पर अजय सिंह को चुना गया। इसके साथ ही घनश्याम शाक्य को सचिव संरक्षक घोषित किया।

प्रदीप कुमार सक्सेना अध्यक्ष, सभापति, द्वारा निर्वाचित पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर डिप्लोमा इंजीनियर के जनपद सचिव अमित कुमार खंडीय अध्यक्ष विश्वनाथ, प्रशांत गौण, सुरेश कुमार, सुरेंद्र सिंह यादव, अतुल कुमार, रामविलेश, सुरेश बाबू, अमर सिंह, वीरेंद्र शारस्वत, हम्वीर सिंह, राजेंद्र सिंह, संजीव कुमार, मनीष कुमार, ओमवीर, रविंद्र कुमार लोकेश यादव और रुकमपाल आदि मौजूद रहे। सभी लोगों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया।

Dinesh
Dinesh

दीनेश वशिष्ठ एक अनुभवी और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी गहन समझ और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने पत्रकारिता में कई वर्षों का अनुभव अर्जित किया है। दीनेश की विशेषता उनकी गहरी शोध क्षमता और सत्य को उजागर करने की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया है और उनके रिपोर्ट्स ने समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।

Articles: 712