शिकोहाबाद: राजकीय सम्मान के साथ पूर्व विधायक जगदीश यादव को दी गई अंतिम विदाई

शिकोहाबाद। कांग्रेस के पूर्व विधायक जगदीश यादव का शनिवार अल सुबह निधन हो गया। उनकी मृत्यु की खबर लगते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में लोग उनके सुभाष तिराहा स्थित आवास पर एकत्रित होने लगे। जिसने भी सुना, पूर्व विधायक को श्रद्धांजलि देने के लिए दौड़ पड़ा।

विधायक के धेवते डॉ. गौरव यादव ने बताया कि उनके नाना 1980 में कांग्रेस की टिकट पर विधायक का चुनाव लड़े थे। उन्होंने चुनाव जीता और 1985 तक विधायक रहे। इसके बाद उनके बड़े बेटे राकेश यादव एडवोकेट ने भी जनता दल से दो वार चुनाव लड़ा। पूर्व विधायक के दो बेटे राकेश यादव एडवोकेट, महेश यादव के अलावा तीन बेटी सुमन यादव, मीना यादव और मंजू यादव हैं।

पूर्व विधायक की मृत्यु की खबर लगते ही उनके शुभचिंतक, समर्थक और सगे संबंधी उनके आवास पर एकत्रित हो गए। उनकी अंत्येष्टि उनके पैत्रिक गांव डाहिनी में खेत पर की गई। पूर्व विधायक को सम्मान सहित अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान उप जिलाधिकारी विवेक मिश्रा, एसएचओ अनिल कुमार ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद अक्षय यादव, सिरसागंज विधायक सर्वेश यादव, शिकोहाबाद विधायक मुकेश यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप यादव, जेएस विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. सुकेश यादव, प्रतिकुलाधिपति डॉ.पीएस यादव, ओमप्रकाश वर्मा पूर्व विधायक, डॉ. गौरव यादव जेएस विश्वविद्यालय के महानिदेशक सहित कांग्रेसी भी बड़ी संख्या में पहुंचे और श्रद्धांजलि दी।

Dinesh
Dinesh

दीनेश वशिष्ठ एक अनुभवी और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी गहन समझ और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने पत्रकारिता में कई वर्षों का अनुभव अर्जित किया है। दीनेश की विशेषता उनकी गहरी शोध क्षमता और सत्य को उजागर करने की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया है और उनके रिपोर्ट्स ने समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।

Articles: 712