फिरोजाबाद: मकर संक्रांति पर्व पर खिचड़ी एवं तिलकुटी का हुआ वितरण

फिरोजाबाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा रविवार को प्रातः भाऊनगला बस्ती की राधारानी वाटिका में वर्ष का अंतिम उत्सव मकर संक्रांति का पर्व परंपरागत तरीके से हर्षोल्लास व रीति-रिवाज के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम में बौद्धिक अभिषेक मित्तल क्रांति ने मकरसंक्रांति पर्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता माधव-भाग कार्यवाह नानक चंद वासवानी ने की। आशीर्वचन माधव-भाग संघचालक डॉ बिनोद जी ने दिए। कार्यक्रम का संचालन आदर्श ने किया। कार्यक्रम अंत में भगवान को भोग लगाकर खिचड़ी प्रसाद एवं तिलकुटी का सर्वसमाज में वितरण किया गया।

इस दौरान कार्यक्रम में प्रमुख व्यवस्थापक श्रीमान् रामकुमार यादव, सिद्धार्थ, महानगर योग प्रमुख प्रेम, ठाकुर श्याम वीर, कन्हैया ओझा, हितेश वासवानी, विजय, अनुराग मिश्रा आदि बड़ी संख्या में युवा, बच्चे एवं बुजुर्ग मौजूद रहे।

वहीं नगर के केशव भाव में मक्ररसंक्राति का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। जिसमें चंद्रसेन नगर के नगर कार्यवाहक शैलेन्द्र जी ने बताया कि संत नगर बस्ती के सामुदायक भवन एकलव्य शाखा पर मकर संक्रांति कार्यक्रम मनाया गया।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2254