फिरोजाबाद: एसएसपी ने एका किया औचक निरीक्षण, दिये निर्देश

फिरोजाबाद। सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने थाना एका का आकस्मिक निरीक्षण किया।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने आगंतुक रजिस्टर को चैक किया। महिला हेल्प डेस्क कर्मचारी को निर्देशित किया कि आने वाले फरियादियों के साथ पुलिस द्वारा मित्रवत व्यवहार किया जाए। उनकी समस्या को सुनकर हर संभव मदद की जाए। कार्यालय में मालखाना रजिस्टर,आईजीआरएस रजिस्टर आदि को चैक किया। इस दौरान मिली खामियों को शीघ्र सुधार करने तथा दस्तावेजों को अद्यावधिक रखने व रख रखाव को दुरस्त करने के निर्देश दिए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे, बैरक, बंदीगृह और मैस का निरीक्षण कर साफ सफाई को दुरस्त रखने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया। उन्होंने ग्राम चैकीदारों से वार्ता कर छोटी से छोटी घटना की जानकारी देने हेतु निर्देशित किया। चेतावनी दी यह पहला निरीक्षण है। अगर आगे दिये गये निर्देशों का पालन नहीं हुआ तो सख्त कार्यवाही की जायेगी।

Dinesh
Dinesh

दीनेश वशिष्ठ एक अनुभवी और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी गहन समझ और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने पत्रकारिता में कई वर्षों का अनुभव अर्जित किया है। दीनेश की विशेषता उनकी गहरी शोध क्षमता और सत्य को उजागर करने की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया है और उनके रिपोर्ट्स ने समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।

Articles: 712