फिरोजाबाद: नवनिर्माण फाउंडेशन ने निकाली भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा

– राममय हुई सुहागनगरी, जयश्रीराम के जयकारों ने गूंजी शहर की राहें

फिरोजाबाद। अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सुहागनगरी फिरोजाबाद में चहुंओर खुशी की लहर है। गुरुवार को फिरोजाबाद शहर में नवनिर्माण फाउंडेशन द्वारा भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ों की संख्या में रामभक्त शामिल रहे।

नवनिर्माण फाउंडेशन के नेतृत्व में सुहागनगरी में जयश्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा सती नगर से शुरू होकर आसाबाद होते हुए विभिन्न स्थानों पर जाते हुए वापस सती नगर में पहुंचकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु जय श्रीराम के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। कड़कड़ाती सर्दी में सुहागनगरी राममय हो गई। चहुंओर जयश्रीराम के नारों से सड़कें गूंज उठीं।

फाडंडेशन के पदाधिकारियों ने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। ऐसे में सभी भारतवासी खुशियां मनाएं और दीपक जलाएं। पदाधिकारियों ने कहा कि 500 साल बाद भगवान श्रीराम अपना बनवास समाप्त कर घर वापस लौट रहे हैं। ऐसे में पूरे देश में खुशी की लहर है। भगवान राम वापस आ रहे हैं।

उनके वापस आने की खुशी में संगठन द्वारा शोभायात्रा निकाली जा रही है। इस शोभायात्रा में महिला, पुरुष और बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। सुरक्षा को लेकर व्यापक पुलिस फोर्स तैनात रहा।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2254