शिकोहाबाद: मां दुर्गा मूर्ति की प्रांण प्रतिष्ठा से पूर्व निकाली शोभायात्रा

-तहसीलदार राखी शर्मा के नेतृत्व में निकाली गई दुर्गा शोभायात्रा में झूमे भक्त

शिकोहाबाद। तहसील परिसर स्थित मंदिर में तहसीलदार राखी शर्मा द्वारा मां दुर्गा की मूर्ति की प्राँण प्रतिष्ठा कराई जा रही है। बृहस्पतिवार को प्रतिमा की प्रांण प्रतिष्ठा से पूर्व पूरे नगर में शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान तहसीलदार के साथ तहसील के सभी लेखपाल, कानूनगो और स्टाफ के अलावा अधिवक्ता और गणमान्य लोग मौजूद रहे। मार्ग में शोभायात्रा के दौरान मां दुर्गा की प्रतिमा की आरती उतारी और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

उप जिलाधिकारी विवेक मिश्रा ने बुधवार को अपनी पत्नी के साथ विधि विधान से प्रांण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पूजा अर्चना की थी। शोभायात्रा तहसीलदार के नेतृत्व में धूमधाम से गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। इस दौरान नारकोटिक्स प्रभारी हरवेंद्र मिश्रा, लेखपाल संघ के अध्यक्ष अशोक यादव, वरिष्ठ अधिवक्ता ब्रजेश यादव एडवोकेट, शिवकुमार शर्मा, शिवांक मिश्रा, विपिन गर्ग सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इसके बाद दोपहर को मूर्ति की प्रांण प्रतिष्ठा संपन्न हुई।

इस दौरान जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार, एसएसपी सौरभ दीक्षित, मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन, एसपी ग्रामीण कुमार रण विजय सिहं, एसडीएम विवेक मिश्रा, सीओ प्रवीन तिवारी, एसएचओ अनिल कुमार सिंह, नायब तहसीलदार अवनीश कुमार, शराफत अली सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। शाम को प्रसाद वितरण किया गया।

Dinesh
Dinesh

दीनेश वशिष्ठ एक अनुभवी और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी गहन समझ और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने पत्रकारिता में कई वर्षों का अनुभव अर्जित किया है। दीनेश की विशेषता उनकी गहरी शोध क्षमता और सत्य को उजागर करने की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया है और उनके रिपोर्ट्स ने समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।

Articles: 712