फिरोजाबाद: 22 से होगी श्रीमद्भागवत की अमृत वर्षा

फिरोजाबाद। प्रभु श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में तिलक नगर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 22 जनवरी से किया जा रहा है। रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम संयोजक कुनाल उपाध्याय ने बताया कि प्रभु श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में 22 जनवरी से नगर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें कथा व्यास पं. अनमोल कृष्ण शास्त्री के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा की अमृत वर्षा की जायेगी। वहीं रात्रि में धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे। जिसमें सहत्र दीप महोत्सव, संगीतमय सुन्दर काण्ड, कवि सम्मेलन एवं खाटू श्याम भजन संध्या का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने कहा के यह प्रति वर्ष प्रभु श्रीराम मंदिर की वर्षगांठ पर किया जायेगा।

वार्ता के दौरान रमाकांत तिवारी, ऋषभ मिश्रा, युवा कवि विष्णु उपाध्याय, प्रांशुल पचैरी, हितेंद्र प्रताप सिंह, शिवम पाठक, कृष्णकांत तिवारी, गोपाल उपाध्याय, सोमी शर्मा, सौरभ पोरवाल, अंशुल मिश्रा, अंशुल उपाध्याय, दीपक शर्मा आदि मौजूद रहे।

praveen upadhyay
praveen upadhyay

शालू एक उत्साही और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी ताजगी और नवाचार के लिए पहचानी जाती हैं। उन्होंने विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक मुद्दों पर गहरी और संवेदनशील रिपोर्टिंग की है। शालू की लेखनी की विशेषता उनकी संवेदनशील दृष्टिकोण और सटीक तथ्यों की प्रस्तुति है, जो पाठकों को घटनाओं की वास्तविकता से रूबरू कराती है।

Articles: 1160